Practicing Success

Target Exam

CUET

Subject

Hindi

Chapter

Comprehension - (Narrative / Factual)

Question:

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न का उत्तर दीजिए:-
दीपावली पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाने वाला पर्व होता है|
इस दिन भगवान श्रीराम,माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ चौदह वर्ष का
वनवास पूर्ण करके अयोध्या लौटे थे| इसी ख़ुशी में अयोध्यावासियों ने दीये
जलाकर उनका स्वागत किया थ | अमावस्या की अँधेरी रात जगमग असंख्य
दीपों से जगमगाने लगती है| यह त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या के दिन
मनाया जाता है| दशहरे के बाद से ही घरीं में दीपावली की तैयारिया व्यापक
स्तर पर शुरू हो जाती है, प्रत्येक समाज त्योंहारो के माध्यम ससे अपनी खुशी
को प्रकट करता है| दीपावली का त्योहार जीवन में खुशी प्रदान करता है| नया
जीवन जीने की का उत्साह प्रदान करता है| भारत देश में दीपावली का बहुत
महत्व है| इस दिन को अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक माना जाता है|
इस दिन को बहुत ही सुंदर और पारम्परिक तरीके से मनाया जाता हैं| दीपावली
के दिन धन की देवी लक्ष्मी जी, माता सरस्वती जी और भगवान गणेश जी की
पूजा की जाती है|

दीपावली सभी के जीवन में क्या प्रदान करती है?

Options:

क्रोध

दुःख

खुशी

लोभ

Correct Answer:

खुशी

Explanation:

दीपावली एक ऐसा त्योहार है जो सभी के जीवन में खुशी प्रदान करता है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। इस दिन लोग एक-दूसरे को उपहार देते हैं, मिठाइयां बांटते हैं, और नए कपड़े पहनते हैं। दीपावली के त्योहार के माध्यम से लोग एक-दूसरे से मिलते हैं, गले मिलते हैं, और एक-दूसरे के प्रति प्रेम और सद्भाव का संदेश देते हैं।

शेष तीनों विकल्प गलत हैं, क्योंकि:

  • क्रोध एक नकारात्मक भावना है, और दीपावली एक सकारात्मक त्योहार है।
  • दुःख एक नकारात्मक भावना है, और दीपावली एक सकारात्मक त्योहार है।
  • लोभ एक नकारात्मक भावना है, और दीपावली एक सकारात्मक त्योहार है।

इस प्रकार, दीपावली सभी के जीवन में खुशी प्रदान करती है।