निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर प्रश्न का उत्तर दीजिए-: मनुष्य के लिए अच्छे स्वास्थ्य का होना अत्यंत आवश्यक है| एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क होता है| दूसरे शब्दों में, स्वस्थ मस्तिष्क के लिए स्वस्थ शरीर का होना अनिवार्य है| रुग्णन शारीर, रुग्ण मानसिकता को जन्म देता है| वैदिक काल से ही हमारे पूर्वजो ने 'निरोगी काया' अर्थात स्वस्थ शरीर को प्रमुख सुख माना है| खेल अथवा व्यायाम की उतनी ही आवश्यकता है जितनी की जीवन को जीने के लिए भोजन व पानी की आवश्यकता होती है| विद्यार्थी जीवन मानव जीवन की आधारशिला है| इस काल में आत्मसात की गई समस्त अच्छी-बुरी आदतों का मानव जीवन पर स्थायी प्रभाव पड़ता है| अद्ययन के साथ-साथ व्यायाम मनुष्य के सर्वागीण विकास में सहायक है| विद्यार्थी जो अपनी पढाई के साथ खेल को बराबर का महत्व देते है वे प्राय: कुशाग्र बुद्धि के होते हैं तथा उनमें धैर्य, सहनशीलता, क्षमता जैसे मानवीय गुणों का विकास अधिक होता है| हमारे देशम में योगासन, दण्ड-बैठक, दौड़ना, कुश्ती, तैराकी आदि व्यायाम की अनेक पद्धतियां प्रचलित हैं| खेंलना भी व्यायाम का ही एक रूप है| फुटबाल, हॉकी, वॉलीबाल, कब्बड्डी, खो-खो, क्रिकेट आदि देश के प्रमुख खेल हैं| अतः मनुष्य के सर्वागीण विकास के लिया यह अनिवार्य है कि हम खेल और शिक्षा दोनों को ही बराबर का महत्व दे| |