निम्नलिखित पद्यांश को ध्यान से पढ़िए और उससे संबंधित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
उठो सोने वालो! सबेरा हुआ है; वतन के फ़कीरों का फेरा हुआ है।
जागो, अब निराशा-निशा खो रही है; सुनहली-सी पूरब दिशा हो रही है;
उषा की किरण कालिमा धो रही है; न अब कौम कोई कहीं सो रही है;
तुम्हें किसलिये मोह घेरा हुआ है। उठो सोने वालो! सबेरा हुआ है।
जवानों! जगो, कौम की जान जागो, पड़े किसलिए देश की शान जागो;
गुलामी मिटे देश उत्थान जागो, शहीदों की सच्ची सुसन्तान जागो;
हटा दूर आलस-अँधेरा हुआ है। उठो सोने वालो! सबेरा हुआ है।
उठो देवियो! वक्त खोने न देना, कहीं फूट के बीज बोने न देना,
जगें जो, उन्हें फिर से सोने न देना, कभी राष्ट्र-अपमान होने न देना;
घड़ी शुभ महूरत का डेरा हुआ है। उठो सोने वालो! सबेरा हुआ है।
'सुनहली-सी पूरब दिशा' का क्या तात्पर्य है?
Answer & explanation
Correct answer: option 1
सही उत्तर विकल्प (1) है → सूर्योदय
पूर्व दिशा का सुनहला होना सूर्योदय का संकेत है: “सुनहली-सी पूरब दिशा हो रही है; उषा की किरण कालिमा धो रही है”।
अन्य विकल्प — सूर्यास्त, दोपहर और शाम — 'उषा' और 'सबेरा' से मेल नहीं खाते; सूर्यास्त पश्चिम दिशा में होता है।