निम्नलिखित में से कौन-से शब्द 'तत्सम' हैं?
(A) तपस्वी
(B) दुबला
(C) नग्न
(D) दिवाली
(E) तिक्त
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
Answer & explanation
Correct answer: option 2
सही उत्तर विकल्प (2) है → केवल (A), (C) और (E)
संस्कृत के जो शब्द बिना बदले हिंदी में प्रयुक्त होते हैं, वे तत्सम कहलाते हैं।
(A) तपस्वी — तत्सम; तद्भव रूप 'तपसी'।
(B) दुबला — तद्भव; तत्सम रूप 'दुर्बल'।
(C) नग्न — तत्सम; तद्भव रूप 'नंगा'।
(D) दिवाली — तद्भव; तत्सम रूप 'दीपावली'।
(E) तिक्त — तत्सम; तद्भव रूप 'तीता'।