निम्नलिखित में से किस वाक्य में क्रिया सम्भाव्य भविष्य काल में है?
Answer & explanation
Correct answer: option 2
सही उत्तर विकल्प (2) है → संभव है लड़का पढ़े।
'संभव है … पढ़े' से भविष्य में काम होने की संभावना प्रकट होती है, इसलिए यह सम्भाव्य भविष्य काल है।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 1: लड़का पढ़ रहा होगा। — वर्तमान में काम होने का संदेह (संदिग्ध वर्तमान)।
विकल्प 3: लड़का पढ़ा होगा। — बीते काम पर संदेह (संदिग्ध भूतकाल)।
विकल्प 4: लड़का जरूर पढ़ेगा। — सामान्य भविष्यत् काल; इसमें संभावना नहीं, निश्चय है।