निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
किसी पेड़ पर टाँग दो
अपनी निष्ठा, विश्वास, ईमानदारी
के अस्त्र-शस्त्र
चलते बनो
अज्ञातवास की ओर
ध्यान रहे इस युग में
इसकी कोई समय और सीमा नहीं।
पैरों से जुते कन्धों की गाड़ी पर
हर इनसान ढो रहा है अपनी ज़िन्दगी
स्वयं ही सवार है किस्मत के पथ पर
अपनी मिट्टी की गाड़ी पर
क्या पता वह कब टकरा जाए
उस समय के पत्थर से
जो उसे मंजिल की दूरी नहीं,
उम्र का हिसाब बता रहा हो
शायद बोझ समझ इसलिए वह ज़िन्दगी
अपनी मिट्टी की गाड़ी पर ढो रहा हो।
कवि ने निष्ठा, विश्वास और ईमानदारी की तुलना किससे की है?
Answer & explanation
Correct answer: option 2
सही उत्तर विकल्प (2) है → अस्त्र-शस्त्र से
काव्यांश में इन गुणों को अस्त्र-शस्त्र कहा गया है: “अपनी निष्ठा, विश्वास, ईमानदारी / के अस्त्र-शस्त्र”।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 1: अज्ञातवास से — अज्ञातवास की ओर चल देने को कहा गया है।
विकल्प 3: युग से — 'इस युग' का केवल उल्लेख है, इससे तुलना नहीं।