निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ कर प्रश्न का उत्तर दीजिए:-
बेहतर शिक्षा सभी के लिए जीवन में आगे बढने और सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत
आवश्यक है| यह हम में आत्मविश्वास विकसित करने के साथ ही हमारे व्यक्तित्व निर्माण
में भी सहायता करती है| स्कूली शिक्षा जीवन में महान भूमिका निभाती है| पूरे शिक्षा तंत्र
को प्राथमिक शिक्षा,माध्यमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा जैसे तीन भागों में बांटा गया है| शिक्षा
के सभी स्तर अपना एक विशेष महत्व व स्थान रखते हैं|आज के इस प्रतियोगी संसार में, सभी
के लिए शिक्षा प्राप्त करना बहुत आवश्यक है| उच्च शिक्षा का महत्व नौकरी और अच्छा पद
प्राप्त करने के लिए बहुत अधिक बढ़ गया है| उचित शिक्षा भविष्य में आगे बढ़ने के लिए बहुत
से रास्तों का निर्माण करती है| यह हमारे ज्ञान के स्तर तकनीकी कौशल और नौकरी में उच्च
पद को प्राप्त करने के द्वारा हमें सामाजिक ,मानसिक और बौद्धिक रूप से मजबूत बनाती है|
हर एक बच्चा अपने जीवन में कुछ अलग करने का सपना देखता है| शिक्षा लोगों के मस्तिष्क
को उच्च स्तर पर विकसित करने का कार्य करती है और समाज में लोगों के बीच सभी भेदभावों
को हटाने में मदद करती है| शिक्षा हमें अच्छा अध्ययन कर्ता बनाना में मदद करती है और जीवन
के हर पहलू को समझने के लिए सूझ-बूझ को विकसित करती है| शिक्षा सभी मानव अधिकारों,
सामाजिक अधिकरों, देश के प्रति कर्तव्यों और दायित्वों को समझने में भी हमारी सहायता करती
है शिक्षा का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है|
हर एक बच्चा क्या सपना रखता है?
Answer & explanation
Correct answer: option 4
गद्यांश में कहा गया है कि हर एक बच्चा अपने जीवन में कुछ अलग करने का सपना देखता है। अतः, हर एक बच्चा का सपना जीवन में कुछ अलग करने का होता है।
अन्य विकल्प गलत हैं।
- अनुशासन को मिटाने में: गद्यांश में अनुशासन को मिटाने के बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है।
- दायित्व पूर्ण करने में, सफल होने में: गद्यांश में दायित्व पूर्ण करने और सफल होने के बारे में कहा गया है, लेकिन यह कहा गया है कि ये सभी बच्चे के सपनों में शामिल हैं, न कि केवल सपना।
- कर्तव्य पालन का: गद्यांश में कर्तव्य पालन के बारे में कहा गया है, लेकिन यह कहा गया है कि ये शिक्षा के उद्देश्यों में से एक है, न कि बच्चे के सपने।