CUETMOCK
  • Pricing
  • Mentors
Log inStart freeStart free mocks→

First test, then trust

Try a free CUET mock test.

Join 5,00,000+ students who rehearsed exam day on the exact NTA screen before sitting CUET. On the web and on Android.

Start free mocks →Get the Android app
CUETMOCK

India's #1 CUET Mock Test Platform. Original NCERT-based questions on the exact NTA exam screen — trusted by 5,00,000+ students since CUET 2022.

Get it onGoogle PlayScan to download the CUETMOCK app

Mock tests

  • CUET mock test series
  • Browse all papers
  • Commerce mocks
  • Humanities (Arts) mocks
  • Science mocks
  • Languages & GAT mocks
  • Free practice questions
  • Pricing

Resources

  • CUET exam guide
  • CUET syllabus
  • Universities accepting CUET
  • Expert blogs
  • News & notifications
  • Webinars & counselling
  • CUET score calculator
  • How we estimate your rank
  • FAQs

Company

  • About us
  • Our leadership & team
  • Our toppers
  • Mentors
  • For schools
  • Contact us
  • Terms
  • Privacy
  • Refund policy

Talk to us

+91 7696 6630 56info@cuetmock.comWhatsApp us

Our other platforms

  • JEE Mock — For IIT-JEE aspirants
  • NEET Mock — For NEET aspirants

Newsletter

Exam updates, study material and offers — no spam.

© 2026 NYC Ventures Pvt. Ltd.

701-702, Royal Business Park, Zirakpur, Punjab - 140603

  • Terms of use
  • Privacy policy
  • Refund policy
  • Contact us

iCUETMOCK is an independent preparation platform, not affiliated with the National Testing Agency (NTA). Always check exam details on the official NTA website.

  • Home
  • Mock tests
  • CUET guide
  • Pricing
  • Log in
Home/Practice questions/Hindi
HindiComprehension - (Narrative / Factual)

विज्ञान की क्या भविष्यवाणी है?

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए-

राधाकृष्णन ने विज्ञान का अनादर नहीं किया है, किन्तु, उनके जो दोष हैं, उनकी उन्होंने खुलकर भर्त्सना की है। मनुष्य का ध्यान ईश्वर, आत्मा और धर्म से हटाने में विज्ञान ने क्या अंशदान दिया है, इसे दिखलाते हुए वे कहते हैं कि बॉयलॉजी (जीव-विज्ञान) का आध्यात्मिक प्रभाव यह हुआ है कि मनुष्य किसी भी कार्य में अपने को स्वाधीन नहीं मानता। उसका विश्वास है कि प्राकृतिक नियमों की अधीनता में जैसे अन्य जीव चलते हैं, मनुष्य भी उसी प्रकार चलता है। परिस्थितियाँ जैसी होंगी, मनुष्य के कार्य भी वैसे ही होते जाएँगे। अग्नि से जैसे और जीव तप्त होते हैं, वैसे ही मनुष्य को भी तप्त होना पड़ेगा। वासनाएँ जैसे अन्य जीवों को अपना दास बना लेती हैं, मनुष्य के आगे भी उसके सिवा और कोई चारा नहीं है। इसी प्रकार, मनोविज्ञान ने मनुष्य को यह शिक्षा दी है कि सज्ञान अवस्था में भी वह स्वाधीन नहीं है। ऊपर ज्ञान और चेतना की जैसी भी रोशनी फैली हुई हो, मानव-मन में पशुता के आवेग ज्यों-के-त्यों वर्तमान हैं और मनुष्य के सारे कार्य इन्हीं आवेगों से परिचालित होते हैं। मनुष्य वातावरण का बन्दी है। उसमें कोई ऐसी शक्ति नहीं है, जिससे वह वातावरण का अवरोध या उससे अपनी रक्षा कर सके। विज्ञान की पृष्ठभूमि पर निर्मित अभिनव नीतिशास्त्र का भी कहना है कि सनातन या नित्य कहलाने योग्य कोई नैतिक मूल्य नहीं है। नैतिक मूल्य भी बादलों के समान क्षणभंगुर होते हैं और जो परिस्थितियाँ उनमें परिवर्तन लाती हैं, उन पर हमारा कोई अधिकार नहीं है तथा अभिनव तत्त्वज्ञान की मान्यता है कि जो वस्तु इन्द्रियों के द्वारा अथवा वैज्ञानिक साधनों के माध्यम से देखी या परखी नहीं जा सकती, वह सत्य नहीं मानी जानी चाहिए। जिस तत्त्वज्ञान में विचार आत्मा और परमात्मा को लेकर चलता है, उसे अभिनव तत्त्वज्ञानी अटकल या अनुमान कहते हैं। कविता और उपन्यास की भाँति धर्म और तत्त्वज्ञान भी विद्या के अंग अवश्य हैं, किन्तु वे केवल भावाभिव्यक्ति के माध्यम हैं, उनसे ज्ञान की तृषा शान्त नहीं होती। यही नहीं, विज्ञान यह भी कहता है कि एक दिन विश्व की गति समाप्त हो जाएगी और सब कुछ निर्जीव हो जाएगा।

विज्ञान ने भौतिक सुखों में तो काफी वृद्धि की, किन्तु, मनुष्य के मन को उसने विषण्ण बना डाला। आत्मा, परमात्मा एवं सृष्टि के ध्येय और उद्देश्य को अविचारणीय बताकर उसने मनुष्य को, मानो, यह शिक्षा दी है कि तुम्हारा काम जनमना, बढ़ना, कमाना और खर्च करना, सन्तान उत्पादन करके वृद्ध होना और फिर इस विश्वास को लेकर मर जाना है।

विज्ञान की क्या भविष्यवाणी है?

Answer & explanation+

Correct answer: option 3

सही उत्तर विकल्प (3) है → विश्व की गति समाप्त हो जाएगी और सब कुछ निर्जीव हो जाएगा।

“विज्ञान यह भी कहता है कि एक दिन विश्व की गति समाप्त हो जाएगी और सब कुछ निर्जीव हो जाएगा।”

अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?

विकल्प 1: — गति 'शुरू' नहीं, समाप्त होगी।

विकल्प 2: — 'ज्ञान की तृषा' की बात धर्म और तत्त्वज्ञान के लिए कही गई है; 'सजीव' भी उलटा है।

विकल्प 4: — भौतिक सुखों में वृद्धि हो चुकी है; यह भविष्यवाणी नहीं।

Advertisement

Practise more on Comprehension - (Narrative / Factual)

Chapter-wise mocks on the real NTA exam screen, with solutions and your rank. Your first mocks are free.

Start free mocks →

Advertisement

Next questions

  1. Ruhr region contribute ________ of Germany’s total steel production.Geography · Fundamentals of Human Geography: Secondary Activities
  2. In a certain code language, ‘COW’ is written as ‘41’, ‘PIG’ is written as ‘32’. What is the code for ‘CUP’ in that code language?General Aptitude Test · Verbal Reasoning
  3. In a certain code, FOOTBALL is written as UPPGMBMC. How is ALIGATOR written in that code?General Aptitude Test · Verbal Reasoning
  4. The price relatives and weights of a set of commodities are given as: CommodityABC Price Relative150130180 Weight x 3x y If the sum of weig…Applied Maths. Section B2 · Time Based Data
  5. In a circle with center O, APB is a tangent at P, If MN is a diameter such that ∠BPN = 52°, then what is the measure of ∠PNM ?General Aptitude Test · Quantitative Reasoning
  6. f (x) =1+[cos x]x, in 0<x≤(π)/2Maths. Section B1 · Continuity and Differentiability
  7. From the options below, choose the correct preposition to fill in the blank: After the party, Sumit returned home _________ car.English · Grammar: Preposition
  8. The following great chronicles were written in the Mughal Empire that depict the glory of Mughals. Arrange them in a chronological order. A…History · Medieval India: Kings and Chronicles
  9. Which statement is not correct about the republics of USSR?Political Science · Contemporary World Politics: End of Bi-Polarity
  10. AB and CD are common tangents to two circles intersecting at P and Q. PQ when produced both sides, meet the tangents AB and CD at X and Y,…General Aptitude Test · Quantitative Reasoning