सूची -I को सूची -II से सुमेलित कीजिए :
| सूची -I शब्द | सूची -II संधि-विच्छेद |
|---|---|
| A. व्यायाम | I. अधि + अक्ष |
| B. स्वल्प | II. अति + अंत |
| C. अध्यक्ष | III. वि + आयाम |
| D. अत्यंत | IV. सु + अल्प |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
Answer & explanation
Correct answer: option 3
सही उत्तर विकल्प (3) है → A-III, B-IV, C-I, D-II
| सूची-I (शब्द) | सूची-II (संधि-विच्छेद) | व्याख्या |
|---|---|---|
| (A) व्यायाम | (III) वि + आयाम | इ + आ = या (यण संधि)। |
| (B) स्वल्प | (IV) सु + अल्प | उ + अ = व (यण संधि)। |
| (C) अध्यक्ष | (I) अधि + अक्ष | इ + अ = य (यण संधि)। |
| (D) अत्यंत | (II) अति + अंत | इ + अ = य (यण संधि)। |