निम्नलिखित कारकों का सही क्रम क्या है -
(A). कर्ता कारक
(B). सम्प्रदान कारक
(C). करण कारक
(D). कर्म कारक
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें:
Answer & explanation
Correct answer: option 1
सही उत्तर विकल्प (1) है → (A), (D), (C), (B)
कारकों का मानक क्रम है: कर्ता, कर्म, करण, संप्रदान, अपादान, संबंध, अधिकरण, संबोधन।
(A) कर्ता कारक — पहला; चिह्न 'ने'।
(D) कर्म कारक — दूसरा; चिह्न 'को'।
(C) करण कारक — तीसरा; चिह्न 'से' (साधन)।
(B) सम्प्रदान कारक — चौथा; चिह्न 'के लिए', 'को'।