निम्नलिखित में से अकर्मक क्रिया के उदाहरण हैं- A. राकेश खाना खाना है। B. बिल्ली भाग रही है। C. रजनी सो रही है। D. राहुल चित्र बना रहा है। E. तोता उड़ रहा है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
Options:
केवल A, C, D
केवल B, D, E
केवल B, C, E
केवल A, B, C
Correct Answer:
केवल B, C, E
Explanation:
सही उत्तर विकल्प (3) है → केवल B, C, E
A. राकेश खाना खा रहा है: यहाँ 'खा रहा है' क्रिया है और 'खाना' कर्म है। यह सकर्मक क्रिया है।
B. बिल्ली भाग रही है: यहाँ 'भाग रही है' क्रिया का प्रभाव सीधे 'बिल्ली' (कर्ता) पर है। कोई कर्म नहीं है। यह अकर्मक क्रिया है।
C. रजनी सो रही है: 'सोना' क्रिया का फल सीधे 'रजनी' पर पड़ रहा है। यह अकर्मक क्रिया है।
D. राहुल चित्र बना रहा है: यहाँ 'बना रहा है' क्रिया है और 'चित्र' कर्म है। यह सकर्मक क्रिया है।
E. तोता उड़ रहा है: 'उड़ना' क्रिया का प्रभाव सीधे 'तोता' पर है। यह अकर्मक क्रिया है।