'रमेश छत से गिर गया' वाक्य में कौन-सा कारक है?
Answer & explanation
Correct answer: option 2
सही उत्तर विकल्प (2) है → अपादान कारक
रमेश छत से अलग होकर गिरा; अलग होने के भाव में 'से' अपादान कारक का चिह्न है।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 1: सम्बन्ध कारक — चिह्न का, के, की; दो शब्दों का संबंध बताता है।
विकल्प 3: करण कारक — 'से' साधन के अर्थ में हो, तब करण होता है।
विकल्प 4: सम्प्रदान कारक — जिसके लिए क्रिया हो ('को', 'के लिए')।