बहुवचन शब्दों को चुनिए -
A. छाता
B. लोग
C. प्राण
D. हस्ताक्षर
E. सखी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
Answer & explanation
Correct answer: option 4
सही उत्तर विकल्प (4) है → केवल B, C और D
कुछ शब्द सदा बहुवचन में ही प्रयुक्त होते हैं।
(A) छाता — एकवचन; बहुवचन रूप 'छाते' होता है।
(B) लोग — बहुवचन; सदा बहुवचन में प्रयुक्त।
(C) प्राण — बहुवचन; सदा बहुवचन में प्रयुक्त।
(D) हस्ताक्षर — बहुवचन; सदा बहुवचन में प्रयुक्त।
(E) सखी — एकवचन; बहुवचन रूप 'सखियाँ' होता है।