नीचे दिए गए अनुच्छेद को पढ़कर सम्बंधित प्रश्नों के उत्तर दीजिये -
राजभाषा का अर्थ राजा या राज्य की भाषा है। वह भाषा जिसमें शासक या शासन का काम होता है। राष्ट्रभाषा वह है जिसका व्यवहार राष्ट्र के सामान्य जन करते हैं। राजभाषा का क्षेत्र सीमित होता है। राष्ट्रभाषा सारे देश की संपर्क भाषा है। राष्ट्रभाषा के साथ जनता का भावनात्मक लगाव होता है, क्योंकि उसके साथ जनसाधारण की सांस्कृतिक परम्पराएँ जुड़ी रहती हैं। लोकतान्त्रिक व्यवस्था में आज हिन्दी राजभाषा के रूप में ही विराजित है। 14 सितम्बर 1949 ई. को भारत के संविधान में हिन्दी को मान्यता प्रदान की गई। संविधान की धारा 120 के अनुसार संसद का कार्य हिंदी में या अंग्रेजी में किया जाता है। धारा 210 के अन्तर्गत राज्यों के विधानमंडलों का कार्य अपने-अपने राज्य की राजभाषा हिन्दी या अंग्रेजी में किया जा सकता है। धारा 344 में राष्ट्रपति को शासकीय कार्य में हिन्दी भाषा का प्रयोग अधिक करने के लिए कहा गया है।
इस अनुच्छेद का उचित शीर्षक चुनिए -
Answer & explanation
Correct answer: option 2
सही उत्तर विकल्प (2) है → राजभाषा और राष्ट्रभाषा
पूरा अनुच्छेद राजभाषा और राष्ट्रभाषा के अर्थ, अंतर और संविधान में हिन्दी की स्थिति पर केंद्रित है, इसलिए यही उचित शीर्षक है।
अन्य विकल्प — हमारी भाषा, हिन्दी भाषा का महत्व और देश की विविध भाषाएँ — अनुच्छेद के मुख्य विषय (दोनों का अंतर) को नहीं बताते।