दिए गए गद्यांश पर आधारित निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए-
तीन महीनों से लगभग रोज़ ही वह इस वक्त तक बेंच पर अपना आसन जमा चुकती थी। उस दिन आंखें मूंदे हुए लम्बी सांस भीतर खींचते अचानक जब उसने हाथ बदला तो पाया कि दाहिनी हथेली की मध्यमा उंगली लॉक हो गयी है। अक्सर ऐसा हो जाता था। उसने आंखें खोलीं और बाईं उंगलियों से उस उंगली को थोड़ा नरमाई से घुमाया तो देखा उसके सामने की रोशनी को एक सफ़ेद आकार ने ढक लिया था। झक सफ़ेद कुरता-पायजामा पहने वह बूढ़ा किसी साबुन कम्पनी की सफ़ेदी का इश्तहार मालूम होता था। दोनों कनपटियों पर बस नाम भर को थोड़े से सफ़ेद बाल आर. के. लक्ष्मण के कार्टून के काले बालों पर सफ़ेदी फिरा दी हो जैसे।
'सॉरी, लेकिन इट्स नॉट द राइट वे टु डू प्राणायाम।' बूढ़े ने अंग्रेजी में कहा तो औरत की तंद्रा टूटी। उसने समझा कि बूढ़ा उससे कुछ कहना चाहता है।
'प्लीज़ कम दिस साइड!' औरत ने अपनी उंगलियों को बाएं कान की ओर ले जाकर इशारे से बताया कि सुनाई नहीं दे रहा, वे दाहिनी ओर आकर बताएं।
थोड़ा खिसक कर बेंच पर खाली जगह पर बूढ़ा दाहिनी ओर बैठते ही बोला, 'मैं रोज़ तुम्हें देखता हूं। आज अपने को रोक नहीं पाया! उंगलियों की मुद्रा ऐसी होनी चाहिए...' बूढ़े ने तर्जनी और अंगूठे का कोण मिलाकर बताया।
'ओह अच्छा! शुक्रिया!' औरत ने तर्जनी और अंगूठे का कोण मिलाया 'अब ठीक है?'
'यस! गुड गर्ल!' बूढ़े ने उसकी पीठ थपथपाई, जैसे किसी बच्चे को शाबाशी दे रहा हो। फिर उठने को हुआ कि तब तक फिर औरत की उंगली ने ऐंठ कर दोबारा अपने को बंद कर लिया 'ओह! यह फिर लॉक हो गयी.... डबल लॉक !' 'मेरी भी हो जाती थी।' उठते-उठते बूढ़ा फिर बैठ गया, 'कम्प्यूटर पर हर दस-बीस मिनट बाद उंगलियों को हिलाते-डुलाते रहना चाहिए। यह मॉडर्न टेक्नोलॉजी की दी हुई बीमारियां हैं।'
बूढ़ा हंसा 'आर यू वर्किंग?' 'नहीं, ऐसे ही घर पर थोड़ा काम करती हूं। लैपटॉप पर!' औरत ने दोबारा उंगली को आहिस्ता से खोला।
'टेक केयर!... सॉरी, तुम्हें डिस्टर्ब किया! …चलूं, मैंने राउंड नहीं लगाए अभी, आर यू ऑलराइट नाउ? सी यू .......!’ बूढ़ा अपनी उम्र से ज्यादा तेज़ चाल में सैर वाले रास्ते पर निकल गया।
बूढ़े ने अपनी कौन-सी उंगलियों को मिलाकर कोण बनाया?
Answer & explanation
Correct answer: option 1
सही उत्तर विकल्प (1) है → तर्जनी और अंगूठे से
गद्यांश में: “बूढ़े ने तर्जनी और अंगूठे का कोण मिलाकर बताया”।
अन्य विकल्प — मध्यमा, कनिष्ठा और अनामिका वाले जोड़े — गद्यांश में नहीं हैं; मध्यमा तो वह उंगली है जो लॉक हो गई थी।