'अयोग्य शासक के राज्य में हर ओर कुव्यवस्था होती है' - इस अर्थ के लिए उपयुक्त लोकोक्ति चुनिए -
Answer & explanation
Correct answer: option 1
सही उत्तर विकल्प (1) है → अंधेर नगरी चौपट राजा
अंधेर नगरी चौपट राजा का अर्थ है अयोग्य शासक के राज्य में हर ओर कुव्यवस्था होना।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 2: नाच न जाने आँगन टेढ़ा — अपनी अकुशलता का दोष दूसरों पर डालना।
विकल्प 3: घर का भेदी लंका ढाए — घर का भेदी ही बड़ी हानि पहुँचाता है।
विकल्प 4: ढाक के तीन पात — सदा एक-सी स्थिति रहना।