सूची -I को सूची -II से सुमेलित कीजिए :
| सूची -I काल | सूची -II उदाहरण |
|---|---|
| A. भविष्य काल | I. गीता पत्र लिखती है |
| B. वर्तमान काल | II. सुधीर नहीं दौड़ा |
| C. भूत काल | III. तुम घर जाओगे |
| D. संभाव्य भविष्य काल | IV. शायद पिताजी आएँ |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
Answer & explanation
Correct answer: option 4
सही उत्तर विकल्प (4) है → A - III, B - I, C - II, D - IV
| सूची-I | सूची-II | व्याख्या |
|---|---|---|
| A भविष्य काल | III तुम घर जाओगे | 'जाओगे' — काम आने वाले समय में होगा। |
| B वर्तमान काल | I गीता पत्र लिखती है | 'लिखती है' — काम वर्तमान में होता है। |
| C भूत काल | II सुधीर नहीं दौड़ा | 'दौड़ा' — बीते समय की बात। |
| D संभाव्य भविष्य काल | IV शायद पिताजी आएँ | 'शायद ... आएँ' — भविष्य में होने की संभावना। |