निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित अगले पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
बादल, गरजो!—
घेर घेर घोर गगन, धाराधर ओ!
ललित ललित, काले घुँघराले,
बाल कल्पना के-से पाले,
विद्युत-छबि उर में, कवि, नवजीवन वाले!
वज्र छिपा, नूतन कविता
फिर भर दो—
बादल, गरजो!
विकल विकल, उन्मन थे उन्मन
विश्व के निदाघ के सकल जन,
आए अज्ञात दिशा से अनंत के घन!
तप्त धरा, जल से फिर
शीतल कर दो—
बादल, गरजो!
'धाराधर' शब्द का अर्थ है -
Answer & explanation
Correct answer: option 3
सही उत्तर विकल्प (3) है → बादल
धाराधर का अर्थ है जल की धारा धारण करने वाला, अर्थात् बादल: “घेर घेर घोर गगन, धाराधर ओ!”।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 1: पर्वत — पर्वत के पर्याय गिरि, अचल हैं।
विकल्प 2: नदी — नदी के पर्याय सरिता, तटिनी हैं।
विकल्प 4: समुद्र — समुद्र के पर्याय सागर, जलधि हैं।