Target Exam

CUET

Subject

Hindi

Chapter

Comprehension - (Poetry / Literary)

Question:

प्रस्तुत पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए:

देश हमें देता है सब कुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें।

सूरज हमें रोशनी देता, हवा नया जीवन देती है

भूख मिटाने को हम सबको, धरती पर होती खेती है।

औरों का भी हित हो जिसमें, हम ऐसा कुछ करना सीखें।

खुशबू भरे फूल देते हैं, हमको नव फूलों की माला,

त्यागी तरुओं के जीवन से हम भी तो कुछ देना सीखें।

जो अनपढ़ हैं उन्हें पढाएँ, जो चुप हैं उनको वाणी दें।

हम मेहनत के दीप जलाकर, नया उजाला करना सीखें।

पद्यांश में कवि द्वारा प्रयुक्त उजाला शब्द से तात्पर्य नहीं है -

Options:

औरों का हित करना

अनपढ़ों को शिक्षित करना

मेहनत के काम करवाना

शब्दरहित को वाणी प्रदान करना

Correct Answer:

मेहनत के काम करवाना

Explanation:

सही उत्तर विकल्प (3) है → मेहनत के काम करवाना