Practicing Success

Target Exam

CUET

Subject

Hindi

Chapter

Comprehension - (Narrative / Factual)

Question:
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ कर प्रश्न का उत्तर दीजिए:-
चित्रांगदा मणिपुर नरेश की राजपुत्री थी| जब युधिष्ठिर ने राजसूय
यज्ञ किया था, तब अर्जुन दिग्विजय के लिए निकले थे| मणिपुर
में आकर उन्होंने वहाँ के राजा को युद्ध के लिए ललकारा था|
संयोगवश वहाँ अर्जुन और चित्रांगदा में प्रेम-विवाह हो गया|
लेकिन चित्रांगदा अर्जुन के साथ हस्तिनापुर नहीं आ सकी,
क्योंकि मणिपुर नरेश की दूसरी कोई संतान नहीं थी और उन्होंने
विवाह के समय अर्जुन से वचन ले लिया था की चित्रांगदा का
पुत्र मणिपुर का उत्तराधिकारी माना जाएगा| चित्रांगदा ने पच्चीस
वर्ष दूर रहकर साधना की तथा अर्जुन के पुत्र बभ्रूवाहन वाहन को
पाल-पोसकर वीर बनाया| पच्चीस वर्ष बाद अर्जुन के आने पर वह
पिता-पुत्र के मिलन का आनन्द अनुभव नहीं कर पाई | अश्वमेध को
लेकर अर्जुन और बभ्रूवाहन का द्वंद उसे दुविधा में डाल देता है;
किन्तु अर्जुन द्वारा बभ्रूवाहन के क्षत्रिय कुल के प्रति शंका प्रकट करने पर
उसका स्वाभिमान जाग उठता है और वह पुत्र को पिता से युद्ध करने का
आदेश देती है| अर्जुन के सम्बन्ध से वह वीर पत्नी तो पहले से ही थी, बभ्रूवाहन
के पराक्रम से वह वीर माता भी बन गई |
अर्जुन कब दिग्विजय के लिए निकले थे?
Options:
अश्वमेघ यज्ञ के अवसर पर
राजसूय यज्ञ के अवसर पर
शांति यज्ञ के अवसर पर
विजय यज्ञ के अवसर पर
Correct Answer:
राजसूय यज्ञ के अवसर पर
Explanation:
अर्जुन दिग्विजय के लिए राजसूय यज्ञ के अवसर पर निकले|