सूची -I को सूची -II से सुमेलित कीजिए :
| सूची -I समस्त पद | सूची -II समास |
|---|---|
| A. सद्भावना | I. अव्ययीभाव समास |
| B. देवालय | II. द्वंद्व समास |
| C. खट्टा-मीठा | III. तत्पुरुष समास |
| D. यथेष्ट | IV. कर्मधारय समास |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
Answer & explanation
Correct answer: option 3
सही उत्तर विकल्प (3) है → A-IV, B-III, C-II, D-I
| सूची-I (समस्त पद) | सूची-II (समास) | व्याख्या |
|---|---|---|
| (A) सद्भावना | (IV) कर्मधारय समास | सत् (अच्छी) है जो भावना; विशेषण-विशेष्य। |
| (B) देवालय | (III) तत्पुरुष समास | देव के लिए आलय; उत्तर पद प्रधान। |
| (C) खट्टा-मीठा | (II) द्वंद्व समास | खट्टा और मीठा; दोनों पद प्रधान। |
| (D) यथेष्ट | (I) अव्ययीभाव समास | इच्छा के अनुसार; पहला पद 'यथा' अव्यय। |