निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के लिए सही विकल्प चुन कर लिखिए
इन्हीं दो उदाहरणों पर विचार कीजिए ; पहले उदाहरण में एक चीज है किसी व्यक्ति विशेष की आग का आविष्कार कर सकने की शक्ति और दूसरी चीज है – आग का आविष्कार | इसी प्रकार दूसरे सुई – धागे के उदाहरण में एक चीज है – सुई – धागे का आविष्कार कर सकने की शक्ति और दूसरी चीज है - सुई – धागे का आविष्कार | जिस योग्यता , प्रवृत्ति अथवा प्रेरणा के बल पर आग व सुई – धागे का आविष्कार हुआ , वह है व्यक्ति विशेष की संस्कृति ; और उस संस्कृति द्वारा जो आविष्कार हुआ, जो उसने अपने तथा दूसरों के लिए आविष्कृत की , उसका नाम है सभ्यता |जिस व्यक्ति ने पहली चीज जितनी अधिक व जैसी परिष्कृत मात्रा में होगी , वह व्यक्ति उतना ही अधिक व वैसा ही परिष्कृत आविष्कर्ता होगा |
संस्कृति द्वारा आविष्कृत चीज को किस नाम से पुकारा जाता है ?
Answer & explanation
Correct answer: option 3
गद्यांश में लेखक ने कहा है कि जिस योग्यता, प्रवृत्ति या प्रेरणा के बल पर आग व सुई - धागे का आविष्कार हुआ, वह है व्यक्ति विशेष की संस्कृति। और उस संस्कृति द्वारा जो आविष्कार हुआ, जो उसने अपने तथा दूसरों के लिए आविष्कृत की, उसका नाम है सभ्यता।