निम्नलिखित पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है-
उस काल मारे क्रोध के तन काँपने उसका लगा।
मानों हवा के जोर से, सोता हुआ सागर जगा।
Answer & explanation
Correct answer: option 3
सही उत्तर विकल्प (3) है → उत्प्रेक्षा
क्रोध से काँपते शरीर में सोए हुए सागर के जागने की संभावना की गई है; वाचक शब्द 'मानों' है, इसलिए यहाँ उत्प्रेक्षा अलंकार है।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 1: अनुप्रास — पंक्तियों का चमत्कार वर्णों की आवृत्ति पर आधारित नहीं है।
विकल्प 2: यमक — कोई शब्द भिन्न अर्थों में दोहराया नहीं गया।
विकल्प 4: श्लेष — किसी शब्द के अनेक अर्थ नहीं लिए गए।