सूची -I को सूची -II से सुमेलित कीजिए :
| सूची -I तत्पुरुष समास का भेद | सूची -II उदाहरण |
|---|---|
| A. करण तत्पुरुष | I. कुलश्रेष्ठ |
| B. संप्रदान तत्पुरुष | II. भोजनालय |
| C. अपादान तत्पुरुष | III. कपड़छन |
| D. अधिकरण तत्पुरुष | IV. जातिच्युत |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
Answer & explanation
Correct answer: option 2
सही उत्तर विकल्प (2) है → A-III, B-II, C-IV, D-I
| सूची-I (भेद) | सूची-II (उदाहरण) | व्याख्या |
|---|---|---|
| (A) करण तत्पुरुष | (III) कपड़छन | कपड़े से (साधन) छना हुआ। |
| (B) संप्रदान तत्पुरुष | (II) भोजनालय | भोजन के लिए आलय। |
| (C) अपादान तत्पुरुष | (IV) जातिच्युत | जाति से च्युत (अलग होना)। |
| (D) अधिकरण तत्पुरुष | (I) कुलश्रेष्ठ | कुल में श्रेष्ठ। |