Practicing Success
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न का उत्तर दीजिए:- ज्यों निकलकर बादलों की गोद से, थी अभी एक बूँद कुछ आगे बढ़ी| सोचने फिर-फिर यही जी में लगी, आह,क्यों छोड़कर मैं यों कढ़ी| देव मेरे भाग्य में है क्या बदा, मैं बचूँगी या मिलूँगी धूल में | जल उठूँगी गिर अंगारे पर किसी, चू पडूँगी या कमल के फूल में | बह उठी उस काल एक ऐसी हवा, वह समंदर ओर आई अनमनी | एक सुंदर सीप का था मुँह खुला, वह उसी में जा गिरी, मोती बनी| लोग अकसर हैं झिझकते - सोचते, जबकि उनको छोड़ना पड़ता है घर| किन्तु घर का छोड़ना अकसर उन्हें, बूँद लौं कुछ और ही देता है कर| |
कविता में बूँद के साथ किन लोगों की समानता दिखाई गई है? |
जो अपने जीवन में कुछ करना चाहते है| जो घर से निकालना नही चाहते| जो घर छोड़ना चाहते है| जो घर छोड़ते हुए चिंतिंत रहते है| |
जो घर छोड़ते हुए चिंतिंत रहते है| |
बूँद के साथ उन लोगों की समानता दिखाई गई है जो घर छोड़ते हुए चिंतित रहते हैं| |