निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर दिए गये प्रश्नों के उत्तर दें-
अलगू चौधरी का हमेशा कचहरी से काम पड़ता था। अतएव वह पूरा कानूनी आदमी था। उसने जुम्मन से जिरह करना शुरू किया। एक-एक प्रश्न जुम्मन के हृदय पर हथौड़े की चोट की तरह पड़ता था। रामधन मिश्र इन प्रश्नों पर मुग्ध हुए जाते थे। जुम्मन चकित थे कि अलगू को क्या हो गया है? अभी यह मेरे साथ बैठा हुआ कैसी-कैसी बातें करा रहा था। इतनी ही देर में ऐसी काया पलट हो गई कि मेरी जड़ खोदने पर तुला हुआ है। न मालूम कब की कसर निकाल रहा है? क्या इतने दिनों की दोस्ती कुछ भी काम ना आवेगी?
जुम्मन को क्या काम न आने की आशंका थी?
Answer & explanation
Correct answer: option 3
सही उत्तर विकल्प (3) है → अलगू चौधरी से इतने दिनों की दोस्ती
जुम्मन सोचते हैं: “क्या इतने दिनों की दोस्ती कुछ भी काम ना आवेगी?” — उन्हें अलगू से इतने दिनों की दोस्ती काम न आने की आशंका थी।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 1: अलगू चौधरी की कानूनी समझ — वही तो जुम्मन के विरुद्ध काम आ रही थी।
विकल्प 2: जुम्मन की ईमानदारी — गद्यांश में इसकी बात नहीं है।
विकल्प 4: रामधन मिश्र का साथ — रामधन तो अलगू के प्रश्नों पर मुग्ध थे।