CUETMOCK
  • Pricing
  • Mentors
Log inStart freeStart free mocks→

First test, then trust

Try a free CUET mock test.

Join 5,00,000+ students who rehearsed exam day on the exact NTA screen before sitting CUET. On the web and on Android.

Start free mocks →Get the Android app
CUETMOCK

India's #1 CUET Mock Test Platform. Original NCERT-based questions on the exact NTA exam screen — trusted by 5,00,000+ students since CUET 2022.

Get it onGoogle PlayScan to download the CUETMOCK app

Mock tests

  • CUET mock test series
  • Browse all papers
  • Commerce mocks
  • Humanities (Arts) mocks
  • Science mocks
  • Languages & GAT mocks
  • Free practice questions
  • Pricing

Resources

  • CUET exam guide
  • CUET syllabus
  • Universities accepting CUET
  • Expert blogs
  • News & notifications
  • Webinars & counselling
  • CUET score calculator
  • How we estimate your rank
  • FAQs

Company

  • About us
  • Our leadership & team
  • Our toppers
  • Mentors
  • For schools
  • Contact us
  • Terms
  • Privacy
  • Refund policy

Talk to us

+91 7696 6630 56info@cuetmock.comWhatsApp us

Our other platforms

  • JEE Mock — For IIT-JEE aspirants
  • NEET Mock — For NEET aspirants

Newsletter

Exam updates, study material and offers — no spam.

© 2026 NYC Ventures Pvt. Ltd.

701-702, Royal Business Park, Zirakpur, Punjab - 140603

  • Terms of use
  • Privacy policy
  • Refund policy
  • Contact us

iCUETMOCK is an independent preparation platform, not affiliated with the National Testing Agency (NTA). Always check exam details on the official NTA website.

  • Home
  • Mock tests
  • CUET guide
  • Pricing
  • Log in
Home/Practice questions/Hindi
HindiComprehension - (Narrative / Factual)

गंगा को माँ क्यों कहा जाता है?

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :

मैं गंगा हूँ, उत्तर भारत की प्रमुख नदी। भारतीय सभ्यता का अधिकांश मेरे ही तट पर या मेरी सहायक नदियों के तट पर विकसित हुआ। मेरी घाटी में भूमि सोना उगलती है। क्या अजब कि लोग मुझे माँ कहें।

तेरह हज़ार फुट ऊँचे गंगोत्री-पहाड़ों से पिघली बर्फ़ की दो गज़ पतली धारा गोमुख के नीचे बस पंद्रह इंच गहरी है। मंदाकिनी और अलकनंदा की दोनों क्षीण धाराएँ मिलकर जब कनखल के पास पहाड़ों से नीचे उतरती हैं, तब मेरा नाम ‘भागीरथी’ पड़ता है और मेरा कलेवर भी चौड़ा हो जाता है। दूध का-सा मेरा सफ़ेद रंग चाहे मैदानों में उतरकर गंदा हो जाता है; पर बरसों रखने पर भी वह खराब नहीं होता। इसी से लोगों ने मेरे जल को अमृत कहा है और मेरी धारा को सुरसरि-देवताओं की नदी।

मेरा विस्तार लगभग ढाई हज़ार किलोमीटर है और अनेकानेक नदियाँ मुझमें मिलती जाती हैं। मेरे किनारे महान राज्यों की स्थापना हुई, एक-से-एक बढ़कर वीर जातियाँ बसीं, विशाल नगरों के निर्माण हुए। जहाँ मैं पिता हिमालय से नीचे उतरती हूँ, वहाँ हरिद्वार का पुण्य तीर्थ बन गया है। कुछ उसे हरद्वार, कुछ हरिद्वार, कहते हैं। द्वार निश्चय वह शिव और विष्णु दोनों के धाम का है। उस स्थल पर बारह वर्ष बाद जब कुंभ का मेला लगता है तब लाखों की संख्या में लोग देश के कोने-कोने से वहाँ पहुँचते हैं। याद है, एक दिन उसी कुंभ में निर्भीक दयानंद ने सदियों की रूढ़ियों को ललकारते हुए धर्म के भयंकर ठेकेदारों के बीच अपनी ‘पाखंड-खंडिनी पताका’ फहरा दी थी।

मेरे पहाड़ों से नीचे उतरते ही उस दोआब का आरंभ होता है, जिसे मैं और यमुना दोनों मिलकर बनाती हैं। उस मध्य देश-आर्यावर्त की महिमा बराबर गाई गई है। मेरी महिमा वेदों ने गाई, पुराणों ने मेरे यश का विस्तार किया। बड़ी शुभ घड़ी थी जब राजा हस्तिन ने हस्तिनापुर का नगर मेरे तट पर बसाया। तब वही नगर चंद्रवंशी भरत-कुल की राजधानी बना। भरतों की ही संतान कौरव-पांडव थे। उसी कुल में शकुंतला ब्याही थी। महाभारत का महासमर ठनने के पहले मेरे किनारे बसे हस्तिनापुर में वासुदेव कृष्ण ने दुर्योधन को कितना समझाया था, पर दुर्योधन ने एक न सुनी और महाभारत का युद्ध होकर ही रहा। बाद में, अर्जुन के परपोते जनमेजय के बाद, जब मैंने देखा कि पांडवों का वह राजकुल शक्ति से हीन हो गया है, तब उसको अपयश से बचाने के लिए मैंने अपनी धारा में ले लिया। हस्तिनापुर डूब गया।

गंगा को माँ क्यों कहा जाता है?

Answer & explanation+

Correct answer: option 2

सही उत्तर विकल्प (2) है → भारतीय सभ्यता की पोषक होने के कारण

गद्यांश के अनुसार “भारतीय सभ्यता का अधिकांश मेरे ही तट पर ... विकसित हुआ। मेरी घाटी में भूमि सोना उगलती है। क्या अजब कि लोग मुझे माँ कहें।” अर्थात् सभ्यता का पोषण करने के कारण गंगा को माँ कहा जाता है।

अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?

विकल्प 1: उत्तर भारत की प्रमुख नदी — यह गंगा का परिचय है, माँ कहने का कारण नहीं।

विकल्प 3: वेदों-पुराणों में जिक्र — यह गंगा की महिमा के प्रसंग में आया है।

विकल्प 4: अनेक सहायक नदियाँ — यह गंगा के विस्तार के प्रसंग में आया है।

Advertisement

Practise more on Comprehension - (Narrative / Factual)

Chapter-wise mocks on the real NTA exam screen, with solutions and your rank. Your first mocks are free.

Start free mocks →

Advertisement

Next questions

  1. Select the wrongly spelt word.English · Spelling Check
  2. The value of (56 + 2/3 of 27 - 8)/(15 - 3/5 of (29 - 14)) is:General Aptitude Test · Quantitative Reasoning
  3. " अनधिकारी को कोई अधिकार नहीं मिलना चाहिए" अर्थ हेतु उपयुक्त लोकोक्ति कौन-सी होगी?Hindi · लोकोक्ति
  4. θ = 135°; y = 15°. What is the value of 2 cos(θ) sin(y)?General Aptitude Test · Quantitative Reasoning
  5. In an ac circuit, the current leads the voltage by π/2 . The circuit is __________________.Fill in the blank with the correct answer from t…Physics · Alternating Current
  6. Let X be a random variable which assumes values x_1, x_2, x_3, x_4 such that 2P(X = x_1)=3P(X = x_2) = P(X = x_3) = 5P(X = x_4). Find the p…Applied Maths. Section B2 · Probability Distributions
  7. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए: सूची-I शब्द सूची-II विलोम (A) सृजन (I) दीर्घ (B) सदाचार (II) संहार (C) सौभाग्य (III) दुर्भाग्य (D) ह्रस…Hindi · विलोम शब्द
  8. Four number groups are given, out of which three are same in a certain way. Find the odd group that does not belong to the group?General Aptitude Test · General Ability
  9. Lactose is a disaccharide formed from β -D-galactose and β -D-glucose. Identify anomeric carbon atoms in monosaccharide unitsChemistry · Organic: Biomolecules
  10. Sandeep buys a toy car for ₹500 and sells it for ₹625. What is his gain or loss percentage?General Aptitude Test · Numerical Ability