'पीताम्बर' में कौन-सा समास है?
Answer & explanation
Correct answer: option 4
सही उत्तर विकल्प (4) है → बहुव्रीहि
पीताम्बर = पीत है अंबर जिसका, अर्थात् श्रीकृष्ण; दोनों पद मिलकर किसी तीसरे अर्थ की ओर संकेत करते हैं, इसलिए बहुव्रीहि समास है।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 1: तत्पुरुष — इसमें उत्तरपद प्रधान होता है और कारक-चिह्न का लोप होता है।
विकल्प 2: द्वन्द्व — इसमें दोनों पद प्रधान होते हैं।
विकल्प 3: द्विगु — इसमें पहला पद संख्यावाचक होता है।