पद्यांश के आधार पर निम्न प्रश्नों के उत्तर दें -
नहीं दान है नहीं दक्षिणा
खाली हाथ चली आई।
पूजा की विधि नहीं जानती
फिर भी नाथ चली आई॥
पूजा और पुजापा प्रभुवर
इसी पुजारिन को समझो।
दान दक्षिणा और निछावर
इसी भिखारिन को समझो॥
मैं उन्मत्त प्रेम की लोभी
हृदय दिखाने आयी हूँ।
जो कुछ है वह यही पास है
इसे चढ़ाने आयी हूँ॥
चरणों पर अर्पित है इसको
चाहो तो स्वीकार करो।
यह तो वस्तु तुम्हारी ही है
ठुकरा दो या प्यार करो॥
'उन्मत्त' का सही संधि-विच्छेद है?
Answer & explanation
Correct answer: option 4
सही उत्तर विकल्प (4) है → उत् + मत्त
उत् + मत्त: त् के बाद म आने पर त् अपने वर्ग का पाँचवाँ वर्ण न् बन जाता है (व्यंजन संधि), इसलिए उत् + मत्त = उन्मत्त।