निम्नलिखित वाक्यों को अनुप्रास, यमक, श्लेष, रूपक तथा मानवीकरण अलंकार के क्रम में व्यवस्थित कीजिए -
(A). मिट्टी रो दे तो पतझड़ आ जाए, हँस दे तो मधुऋतु छा जाए।
(B). कनक - कनक ते सौ गुनी मादकता अधिकाय
(C). आए महंत वसंत
(D). रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून। पानी गए न उबरै, मोती मानुष चून ।
(E). रघुपति राघव राजा राम
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
Answer & explanation
Correct answer: option 3
सही उत्तर विकल्प (3) है → (E), (B), (D), (C), (A)
(E) रघुपति राघव राजा राम — अनुप्रास: 'र' वर्ण की आवृत्ति।
(B) कनक - कनक ते ... — यमक: 'कनक' दो बार, दो अर्थों (सोना, धतूरा) में।
(D) रहिमन पानी राखिए ... — श्लेष: 'पानी' एक बार में कई अर्थ देता है (चमक, इज़्ज़त, जल)।
(C) आए महंत वसंत — रूपक: वसंत पर महंत का अभेद आरोप।
(A) मिट्टी रो दे ... — मानवीकरण: मिट्टी को रोते-हँसते मनुष्य की तरह दिखाया गया है।