निम्नलिखित में से किन वाक्यों में गुणवाचक विशेषण है?
A. 'उसका कोट पुराना है' में गुणवाचक विशेषण है।
B. 'वह बहुत लंबा है' में गुणवाचक विशेषण है।
C. 'वह बहुत होशियार है' में गुणवाचक विशेषण है।
D. 'वह चार भाई है' में गुणवाचक विशेषण है।
E. 'वह एक किलो वजन उठाता है' में गुणवाचक विशेषण है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
Answer & explanation
Correct answer: option 1
सही उत्तर विकल्प (1) है → केवल A, B, C सही है
जो विशेषण संज्ञा के गुण, दशा, आकार, रंग आदि बताएँ, वे गुणवाचक विशेषण हैं।
(A) 'पुराना' — गुणवाचक; कोट की दशा बताता है।
(B) 'लंबा' — गुणवाचक; आकार बताता है।
(C) 'होशियार' — गुणवाचक; गुण बताता है।
(D) 'चार' — गुणवाचक नहीं; यह निश्चित संख्यावाचक विशेषण है।
(E) 'एक किलो' — गुणवाचक नहीं; यह निश्चित परिमाणवाचक विशेषण है।