निम्नलिखित पंक्तियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
उसका जन्म व्यर्थ है जो नर पौरुष कुछ न दिखाता है
न इस लोक, न उसी लोक में हाथ उसे कुछ आता है
ऐसा कायर तो पृथ्वी को वृथा भार पहुँचता है
अपना जीना ही जिसको एक बड़ा बोझ हो जाता है
जो तन-मन से करता है श्रम, उचित रीति से चलता है
सारी वसुधा का क्रम से, सर्वस उसको मिलता है
हाथ, पैर और नाक, कान, बुद्धि से काम जो लेता है
जीवन का सुख पाता है वह, औरों को सुख देता है
पद्यांश के अनुसार सर्वस किसको मिलता है?
A. मनुष्य को
B. जो हाथ, पैर, नाक से काम लें
C. जो हाथ, पैर, नाक और कान, बुद्धि से काम लें
D. जो चतुराई से काम लें
E. जो कुछ न करें
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
Answer & explanation
Correct answer: option 2
सही उत्तर विकल्प (2) है → केवल C
पद्यांश: “सारी वसुधा का क्रम से, सर्वस उसको मिलता है / हाथ, पैर और नाक, कान, बुद्धि से काम जो लेता है”
(A) मनुष्य को — गलत; हर मनुष्य को नहीं, श्रम करने वाले को मिलता है।
(B) जो हाथ, पैर, नाक से काम लें — गलत; अधूरा, कान और बुद्धि छूट गए हैं।
(C) जो हाथ, पैर, नाक और कान, बुद्धि से काम लें — सही; पद्यांश की पंक्ति से मेल खाता है।
(D) जो चतुराई से काम लें — गलत; चतुराई का उल्लेख नहीं।
(E) जो कुछ न करें — गलत; ऐसे व्यक्ति का जन्म व्यर्थ बताया गया है।