निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्न के लिए सही विकल्प चुन कर लिखिए
इन्हीं दो उदाहरणों पर विचार कीजिए ; पहले उदाहरण में एक चीज है किसी व्यक्ति विशेष की आग का आविष्कार कर सकने की शक्ति और दूसरी चीज है – आग का आविष्कार | इसी प्रकार दूसरे सुई – धागे के उदाहरण में एक चीज है – सुई – धागे का आविष्कार कर सकने की शक्ति और दूसरी चीज है - सुई – धागे का आविष्कार | जिस योग्यता , प्रवृत्ति अथवा प्रेरणा के बल पर आग व सुई – धागे का आविष्कार हुआ , वह है व्यक्ति विशेष की संस्कृति ; और उस संस्कृति द्वारा जो आविष्कार हुआ, जो उसने अपने तथा दूसरों के लिए आविष्कृत की , उसका नाम है सभ्यता |जिस व्यक्ति ने पहली चीज जितनी अधिक व जैसी परिष्कृत मात्रा में होगी , वह व्यक्ति उतना ही अधिक व वैसा ही परिष्कृत आविष्कर्ता होगा |
लेखक ने आग का आविष्कार करने में व्यक्ति की पहली चीज किसे बताया है ?
Answer & explanation
Correct answer: option 3
गद्यांश में लेखक ने कहा है कि जिस योग्यता, प्रवृत्ति या प्रेरणा के बल पर आग व सुई - धागे का आविष्कार हुआ, वह है व्यक्ति विशेष की संस्कृति। और उस संस्कृति द्वारा जो आविष्कार हुआ, जो उसने अपने तथा दूसरों के लिए आविष्कृत की, उसका नाम है सभ्यता।
इस प्रकार, लेखक ने आग का आविष्कार करने में व्यक्ति की पहली चीज आविष्कार करने की शक्ति बताई है। यह शक्ति व्यक्ति के अंदर जन्मजात होती है। यह शक्ति ही व्यक्ति को नए-नए चीजों का आविष्कार करने के लिए प्रेरित करती है।