'माँ ने अभी खाना बनाया है' वाक्य में कौन-सा काल है?
Answer & explanation
Correct answer: option 4
सही उत्तर विकल्प (4) है → आसन्न भूत
'बनाया है' से पता चलता है कि काम अभी-अभी पूरा हुआ है; इसलिए यह आसन्न भूतकाल है।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 1: सामान्य भूत — इसमें केवल 'बनाया' होता है, समय की निकटता नहीं बताई जाती।
विकल्प 2: पूर्ण भूत — इसमें 'बनाया था' होता है; काम बहुत पहले पूरा हुआ।
विकल्प 3: संदिग्ध भूत — इसमें 'बनाया होगा' होता है; काम होने में संदेह रहता है।