अकर्मक क्रिया का उदाहरण है -
Answer & explanation
Correct answer: option 2
अकर्मक क्रिया − वाक्य में जिस क्रिया के प्रयोग में कर्म की अपेक्षा नहीं होती, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं; जैसे − शीला हँसती है। बच्चा रो रहा है।
उत्तर: राम हँस रहा है।
अकर्मक क्रिया वह क्रिया है, जिसका फल किसी दूसरे शब्द पर नहीं पड़ता है। दिए गए वाक्यों में, राम ने खाना खाया।, राम ने रावण को मारा। और राम पत्थर तोड़ रहा है- खाना, रावण और पत्थर कर्म हैं। अतः, ये सभी वाक्य सकर्मक क्रिया के उदाहरण हैं।
राम हँस रहा है। वाक्य में हँसना क्रिया है, जिसका फल किसी दूसरे शब्द पर नहीं पड़ रहा है। अतः, यह वाक्य अकर्मक क्रिया का उदाहरण है।