गजाधर बाबू खुश थे, बहुत खुश। पैंतीस साल की नौकरी के बाद वह रिटायर होकर जा रहे थे। इन वर्षों में अधिकांश समय उन्होंने अकेले रहकर काटा था। उन अकेले क्षणों में उन्होंने इसी समय की कल्पना की थी, जब वह अपने परिवार के साथ रह सकेंगे। इसी आशा के सहारे वह अपने अभाव का बोझ ढो रहे थे। संसार की दृष्टि में उनका जीवन सफल कहा जा सकता था। उन्होंने शहर में एक मकान बनवा लिया था, बड़े लड़के अमर और लड़की की शादियाँ कर दी थीं। दो बच्चे ऊँची कक्षाओं में पढ़ रहे थे। गजाधर बाबू नौकरी के कारण प्रायः छोटे स्टेशनों पर रहे और उनके बच्चे और पत्नी शहर में, जिससे पढ़ाई में बाधा न हो। गजाधर बाबू स्वभाव से बहुत स्नेही व्यक्ति थे और स्नेह के आकांक्षी भी। जब परिवार साथ था, ड्यूटी से लौटकर बच्चों से हँसते-बोलते, पत्नी से कुछ मनोविनोद करते। उन सबके चले जाने से उनके जीवन में गहन सूनापन भर उठा। खाली क्षणों में उनसे घर में टिका न जाता। कवि प्रकृति के न होने पर भी, उन्हें पत्नी की स्नेहपूर्ण बातें याद रहतीं। दोपहर में, गरमी होने पर भी, दो बजे तक आग जलाए रहती और उनके स्टेशन से वापस आने पर गरम-गरम रोटियां सेंकती। उनके खा चुकने और मना करने पर भी थोड़ा-सा कुछ और थाली में परोस देती और बड़े प्यार से आग्रह करती। जब वह थके-हारे बाहर से आते, तो उनकी आहट पा वह रसोई के द्वार पर निकल आती और उनकी सलज्ज आँखें मुस्कुरा उठतीं। गजाधर बाबू को तब हर छोटी बात भी याद आती और वह उदास हो उठते। अब कितने वर्षों बाद अवसर आया था जब फिर उसी स्नेह और आदर के मध्य रहने जा रहे थे।
गद्यांश के अनुसार 'संसार की दृष्टि में सफल जीवन का मापदण्ड' नहीं है ?
Answer & explanation
Correct answer: option 4
सही उत्तर विकल्प (4) है → परिवार का स्नेहपूर्ण साथ
संसार की दृष्टि में सफलता के रूप में गद्यांश शहर में मकान, बड़े लड़के और लड़की की शादियाँ तथा दो बच्चों की ऊँची पढ़ाई गिनाता है; परिवार का स्नेहपूर्ण साथ इनमें नहीं है, वह गजाधर बाबू की अपनी इच्छा है।
अन्य विकल्प — (1), (2) और (3) — गद्यांश में संसार की दृष्टि से सफलता के मापदंड के रूप में दिए गए हैं।