निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के सही उत्तर चुनिए।
आज नव निर्माण के गीत गाएँ,
माँ भारती का घर आँगन सजाएँ।
हम सब मिल ऐसा देश बनाएँ,
जिसके सब बच्चे पढ़ने जाएँ।
पाएँ सब पुस्तक और स्लेट,
कोई कभी न सोए भूखे पेट।
सदा मिले उन्हें बड़ों का प्यार
कोई न छीने अधिकार।
कभी न लुटे सपनों का संसार
मेहनत से ही हों सपने साकार।
बच्चे खेलें ऐसे खेल,
सदा रहे, उनमें गहरा मेल।
वे सब मिल ऐसा देश बनाएँ,
घर-घर में जहाँ खुशहाली छाए।
समता - सम्पन्नता के गीत गाएँ
देश फिर सोने की चिड़िया कहलाए।
बच्चे किस प्रकार के खेल खेलें?
Answer & explanation
Correct answer: option 2
सही उत्तर विकल्प (2) है → आपसी तालमेल वाले