Target Exam

CUET

Subject

Hindi

Chapter

Comprehension - (Narrative / Factual)

Question:

निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर प्रश्न का उत्तर दीजिए।

इस देश को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए भारत सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहिम का मुख्य लक्ष्य कागजी कार्यवाही को घटाकर भारतीय नागरिकों को इलेक्ट्रॉनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। यह अभियान बहुत ही प्रभावशाली और कार्यकुशल है जो निश्चित ही बड़े स्तर पर समय और मानव श्रम की बचत करेगा । इस अभियान की शुरूआत 1 जुलाई, 2015 को की गई। इसकी शुरूआत विभिन्न प्रमुख उद्योगपतियों- टाटा समूह के अध्यक्ष साइरस मिस्त्री, आर.आई.एल. अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी तथा विप्रो अध्यक्ष अज़ीम प्रेमजी की उपस्थिति में हुई। सम्मेलन में गाँव से शहर तक भारत में बड़ी संख्या में डिजिटल क्रांति लाने के अपने विचार को साझा किया। देश में 600 जिलों तक पहुँचने के लिए सूचना तकनीक कंपनी की मौजूदगी में कई सारे कार्यक्रम रखे गए। इस अभियान से संबंधित अनेक योजनाओं को लागू किए जाने की बात की गई जिसके लिए एक लाख करोड़ से ज्यादा रुपये लगाने का निश्चय किया गया। इसके अंतर्गत डिजिटल लॉकर, ई-स्वास्थ्य, ई - शिक्षा, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल, ई-हस्ताक्षर इत्यादि शामिल हैं। 2019 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्यक्रम सेवा प्रदाता तथा उपभोक्ता दोनों को फायदा पहुँचाएगा। इस कार्यक्रम की निगरानी और नियंत्रण करने के लिए डिजिटल इंडिया समूह (संचार एवं आई. टी. मंत्रालय के द्वारा संचालन) की व्यवस्था की गई है।  

अनुच्छेद के लिए उचित शीर्षक का चयन कीजिए।

Options:

सूचना तकनीक और भारत

डिजिटल इंडिया

नया भारत - सशक्त भारत

सूचना क्रांति अभियान

Correct Answer:

डिजिटल इंडिया

Explanation:

सही उत्तर विकल्प (2) है → डिजिटल इंडिया