सूची I का सूची II के साथ मिलान करें।
| सूची I | सूची II |
|---|---|
| A. परीक्षा | I. स्वर संधि |
| B. चिन्मय | II. विसर्ग संधि |
| C. सत्याग्रह | III. स्वर संधि |
| D. नीरज | IV. व्यंजन संधि |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
Answer & explanation
Correct answer: option 3
सही उत्तर विकल्प (3) है → A - I, B - IV, C - III, D - II
| सूची I | सूची II | व्याख्या |
|---|---|---|
| (A) परीक्षा | (I) स्वर संधि | परि + ईक्षा (दीर्घ संधि) |
| (B) चिन्मय | (IV) व्यंजन संधि | चित् + मय; 'त्' का 'न्' हुआ। |
| (C) सत्याग्रह | (III) स्वर संधि | सत्य + आग्रह (दीर्घ संधि) |
| (D) नीरज | (II) विसर्ग संधि | निः + रज; विसर्ग लोप, 'इ' दीर्घ हुई। |
नोट: मूल NTA प्रश्नपत्र की सूची II में (I) और (III) दोनों 'स्वर संधि' छपे हैं, इसलिए (A) और (C) को इनमें से किसी से भी मिलाया जा सकता है। किंतु (B) - (IV) और (D) - (II) केवल विकल्प (3) में हैं, इसलिए विकल्प (3) ही एकमात्र संभव उत्तर है।