सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
| सूची-I (वाक्य) | सूची-II ('से' का भाव) |
|---|---|
| (A). वह छड़ी से साँप को भगाता है। | (I). तुलना |
| (B). पुजारी मंदिर से बाहर आया। | (II). भय |
| (C). बालक भालू से डर गया। | (III). साधन |
| (D). आम इमली से मीठा है। | (IV). अलगाव |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
Answer & explanation
Correct answer: option 1
सही उत्तर विकल्प (1) है → (A) - (III), (B) - (IV), (C) - (II), (D) - (I)
| सूची-I (वाक्य) | सूची-II ('से' का भाव) | व्याख्या |
|---|---|---|
| (A) वह छड़ी से साँप को भगाता है। | (III) साधन | छड़ी साधन है — करण कारक |
| (B) पुजारी मंदिर से बाहर आया। | (IV) अलगाव | मंदिर से अलग होना — अपादान कारक |
| (C) बालक भालू से डर गया। | (II) भय | डरने का भाव — अपादान कारक |
| (D) आम इमली से मीठा है। | (I) तुलना | दो वस्तुओं की तुलना — अपादान कारक |