'रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून।
पानी गए न ऊबरे, मोती मानुस चून।।'
उपर्युक्त पंक्तियों में कौन-सा अलंकार है?
Answer & explanation
Correct answer: option 1
सही उत्तर विकल्प (1) है → श्लेष
यहाँ पानी शब्द एक ही बार आकर अलग-अलग अर्थ देता है, इसलिए श्लेष अलंकार है।
मोती के लिए पानी = चमक (आब)।
मनुष्य के लिए पानी = इज़्ज़त, प्रतिष्ठा।
चून (आटे) के लिए पानी = जल।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 2: रूपक — उपमेय पर उपमान का अभेद आरोप।
विकल्प 3: दीपक — प्रस्तुत और अप्रस्तुत का एक ही धर्म बताना।
विकल्प 4: दृष्टान्त — दो वाक्यों में बिंब-प्रतिबिंब भाव।