निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य शुद्ध है?
Answer & explanation
Correct answer: option 4
सही उत्तर विकल्प (4) है → मुझे फूलों की एक माला चाहिए।
'एक' संख्या माला की है, फूलों की नहीं, इसलिए 'एक' 'माला' से ठीक पहले आएगा: मुझे फूलों की एक माला चाहिए।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 1: मुझे एक फूलों की माला चाहिए। — 'एक' गलत स्थान पर है।
विकल्प 2: एक फूलों के माला चाहिए मुझे। — 'एक' गलत स्थान पर है, 'के माला' अशुद्ध है (माला स्त्रीलिंग: 'की') और पद-क्रम भी ठीक नहीं।
विकल्प 3: मुझे चाहिए एक फूलों की माला। — 'एक' गलत स्थान पर है और क्रिया 'चाहिए' वाक्य के अंत में आनी चाहिए।