प्रस्तुत पद्यांश को पढ़कर सही विकल्प का चयन करें -
तुम कल्पना करो, नवीन कल्पना करो
अब घिस गईं समाज की तमाम नीतियाँ
अब घिस गईं मनुष्य की अतीत रीतियाँ
है दे रही चुनौतियाँ तुम्हें कुरीतियाँ
निज राष्ट्र के शरीर के सिंगार के लिए
तुम कल्पना करो, नवीन कल्पना करो
ज़ंजीर टूटती न कभी अश्रुधार से
दुःख – दर्द दूर भागते नहीं दुलार से
हटती न दासता पुकार से, गुहार से
इस गंग – तीर बैठ आज राष्ट्र-शक्ति की
तुम कामना करो, किशोर, कामना करो
जो तुम गये, स्वदेश की जवानियाँ गईं
चित्तौर के 'प्रताप' की कहानियाँ गईं
आज़ाद देश-रक्त की रवानियाँ गईं
अब सूर्य-चन्द्र से समृद्धि, ऋद्धि- सिद्धि की
तुम याचना करो दरिद्र, याचना करो
जिसकी तरंग लोल है अशांत सिन्धु वह
जो काटता घटा प्रगाढ़ बक्र इंदु वह
जो मापता समग्र सृष्टि दृष्टि-बिंदु वह
वह है मनुष्य जो स्वदेश की व्यथा हरे
तुम यातना हरो मनुष्य, यातना हरो
पद्यांश के अनुसार ज़ंजीर टूटने का अर्थ है -
Answer & explanation
Correct answer: option 4
सही उत्तर विकल्प (4) है → गुलामी दूर होना
पद्यांश में “ज़ंजीर टूटती न कभी अश्रुधार से ... हटती न दासता पुकार से, गुहार से” — यहाँ ज़ंजीर दासता (गुलामी) का प्रतीक है।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 1: लोहे की साँकल टूटना — ज़ंजीर यहाँ प्रतीक है, लोहे की साँकल नहीं।
विकल्प 2: राष्ट्र की शक्ति क्षीण हो जाना — ज़ंजीर टूटना मुक्ति है, शक्ति का क्षीण होना नहीं।
विकल्प 3: गरीबी दूर होना — ज़ंजीर का संबंध दासता से है, गरीबी से नहीं।