'जिस समास में दोनों ही पद प्रधान होते हैं' — इस परिभाषा को पूरा करने के लिए निम्नलिखित वाक्यांशों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए:
(A) समुच्चयबोधक अव्यय का लोप हो जाता है।
(B) इसमें दोनों पदों को जोड़ने वाले
(C) कोई भी गौण
(D) उसे द्वन्द्व समास कहते हैं।
(E) नहीं होता।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:
Answer & explanation
Correct answer: option 3
सही उत्तर विकल्प (3) है → (C), (E), (D), (B), (A)
पूरी परिभाषा: “जिस समास में दोनों ही पद प्रधान होते हैं, कोई भी गौण नहीं होता, उसे द्वन्द्व समास कहते हैं। इसमें दोनों पदों को जोड़ने वाले समुच्चयबोधक अव्यय का लोप हो जाता है।”
(C) कोई भी गौण
(E) नहीं होता।
(D) उसे द्वन्द्व समास कहते हैं।
(B) इसमें दोनों पदों को जोड़ने वाले
(A) समुच्चयबोधक अव्यय का लोप हो जाता है।