सूची -I को सूची -II से सुमेलित कीजिए :
| सूची -I संख्यावाचक विशेषण | सूची -II उदाहरण |
|---|---|
| A. गणना बोधक | I. तीनों |
| B. आवृत्ति बोधक | II. चार |
| C. क्रम बोधक | III. चौगुना |
| D. समूह बोधक | IV. तीसरा |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
Answer & explanation
Correct answer: option 2
सही उत्तर विकल्प (2) है → A-II, B-III, C-IV, D-I
| सूची-I (संख्यावाचक विशेषण) | सूची-II (उदाहरण) | व्याख्या |
|---|---|---|
| (A) गणना बोधक | (II) चार | पूरी गिनती बताता है। |
| (B) आवृत्ति बोधक | (III) चौगुना | कितने गुना, यह बताता है। |
| (C) क्रम बोधक | (IV) तीसरा | क्रम या स्थान बताता है। |
| (D) समूह बोधक | (I) तीनों | पूरे समूह का बोध कराता है। |