निम्नलिखित पद्यांश के आधार पर अगले पांच प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
विषुवत-रेखा का वासी जो, जीता है नित हाँफ-हाँफ कर,
रखता है अनुराग अलौकिक, वह भी अपनी मातृभूमि पर।
ध्रुव वासी जो हिम में तम में, जी लेता है काँप-काँप कर,
वह भी अपनी मातृभूमि पर, कर देता है प्राण निछावर।
तुम तो हे प्रिय बन्धु! स्वर्ग सी, सुखद सकल विभवों की आकर,
धरा-शिरोमणि मातृभूमि में, धन्य हुए हो जीवन पाकर।
तुम जिसका जल-अन्न ग्रहण कर, बड़े हुए लेकर जिसका रज,
तन रहते कैसे तज दोगे, उसको हे वीरों के वंशज॥
जब तक साथ एक भी दम हो, हो अवशिष्ट एक भी धड़कन,
रखो आत्म-गौरव से ऊँची, पलकें, ऊँचा सिर, ऊँचा मन॥
कवि ने वीरों का वंशज किसे कहा है ?
Answer & explanation
Correct answer: option 3
सही उत्तर विकल्प (3) है → भारतीयों को
कवि 'धरा-शिरोमणि मातृभूमि' (भारत) में जन्मे लोगों से कहता है: “तन रहते कैसे तज दोगे, उसको हे वीरों के वंशज”।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 1: विषुवत प्रदेश के लोगों को — वे केवल उदाहरण के रूप में आए हैं।
विकल्प 2: ध्रुव प्रदेश के लोगों को — वे भी केवल उदाहरण के रूप में आए हैं।
विकल्प 4: सुखद जीवन जीने वाले लोगों को — 'सुखद' विशेषण मातृभूमि के लिए आया है, लोगों के लिए नहीं।