निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न का उत्तर दीजिए:-
दीपावली पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाने वाला पर्व होता है|
इस दिन भगवान श्रीराम,माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ चौदह वर्ष का
वनवास पूर्ण करके अयोध्या लौटे थे| इसी ख़ुशी में अयोध्यावासियों ने दीये
जलाकर उनका स्वागत किया थ | अमावस्या की अँधेरी रात जगमग असंख्य
दीपों से जगमगाने लगती है| यह त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या के दिन
मनाया जाता है| दशहरे के बाद से ही घरों में दीपावली की तैयारिया व्यापक
स्तर पर शुरू हो जाती है, प्रत्येक समाज त्योंहारो के माध्यम ससे अपनी खुशी
को प्रकट करता है| दीपावली का त्योहार जीवन में खुशी प्रदान करता है| नया
जीवन जीने की का उत्साह प्रदान करता है| भारत देश में दीपावली का बहुत
महत्व है| इस दिन को अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक माना जाता है|
इस दिन को बहुत ही सुंदर और पारम्परिक तरीके से मनाया जाता हैं| दीपावली
के दिन धन की देवी लक्ष्मी जी, माता सरस्वती जी और भगवान गणेश जी की
पूजा की जाती है|
उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक क्या होगा?
Answer & explanation
Correct answer: option 3
उपर्युक्त गद्यांश में दीपावली के त्योहार की महत्ता, उत्सव मनाने की विधि और इसके प्रतीकात्मक महत्व की चर्चा की गई है। इसलिए, इस गद्यांश का उचित शीर्षक दीपावली होगा।
शेष तीनों विकल्प गलत हैं, क्योंकि:
- नव वर्ष का त्योहार प्रतिवर्ष ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी को मनाया जाता है।
- रक्षाबंधन का त्योहार प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
- दशहरा का त्योहार प्रतिवर्ष आश्विन मास की दशमी तिथि को मनाया जाता है।
इस प्रकार, उपर्युक्त गद्यांश का उचित शीर्षक दीपावली होगा।