सूची -I को सूची -II से सुमेलित कीजिए :
| सूची -I (लोकोक्ति) | सूची -II (अर्थ) |
|---|---|
| (A). भागते भूत की लँगोटी भली | (I). काम आरंभ करते ही बाधा आना |
| (B). मान न मान मैं तेरा मेहमान | (II). कहना कुछ और करना कुछ |
| (C). सिर मुँड़ाते ही ओले पड़े | (III). जो कुछ मिल जाए वही बहुत है |
| (D). हाथी के दाँत खाने के और, दिखाने के और | (IV). ज़बरदस्ती किसी के गले पड़ना |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
Answer & explanation
Correct answer: option 1
सही उत्तर विकल्प (1) है → (A) - (III), (B) - (IV), (C) - (I), (D) - (II)
| सूची-I (लोकोक्ति) | सूची-II (अर्थ) |
|---|---|
| (A). भागते भूत की लँगोटी भली | (III). जो कुछ मिल जाए वही बहुत है |
| (B). मान न मान मैं तेरा मेहमान | (IV). ज़बरदस्ती किसी के गले पड़ना |
| (C). सिर मुँड़ाते ही ओले पड़े | (I). काम आरंभ करते ही बाधा आना |
| (D). हाथी के दाँत खाने के और, दिखाने के और | (II). कहना कुछ और करना कुछ |