निम्नलिखित में से कौन-से शब्द 'तद्भव' हैं?
(A) तैल
(B) दस
(C) नयन
(D) नीम
(E) दंड
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
Answer & explanation
Correct answer: option 4
सही उत्तर विकल्प (4) है → केवल (B) और (D)
संस्कृत के जो शब्द रूप बदलकर हिंदी में आए हैं, वे तद्भव कहलाते हैं।
(A) तैल — तत्सम; तद्भव रूप 'तेल'।
(B) दस — तद्भव; तत्सम रूप 'दश'।
(C) नयन — तत्सम; तद्भव रूप 'नैन'।
(D) नीम — तद्भव; तत्सम रूप 'निम्ब'।
(E) दंड — तत्सम; तद्भव रूप 'डंडा'।