नीचे दिए गए शब्दों को उचित समास से जोड़िए।
| सूची-I | सूची-II |
|---|---|
| A. गगनचुंबी | I. कर्मधारय समास |
| B. तिरंगा | II. तत्पुरुष समास |
| C. चंद्रमुख | III. द्वंद्व |
| D. रुपया-पैसा | IV. द्विगु |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए।
Answer & explanation
Correct answer: option 3
सही उत्तर विकल्प (3) है → A-II, B-IV, C-I, D-III
| सूची-I (शब्द) | सूची-II (समास) | व्याख्या |
|---|---|---|
| (A) गगनचुंबी | (II) तत्पुरुष | गगन को चूमने वाला। |
| (B) तिरंगा | (IV) द्विगु | तीन रंगों का समूह। |
| (C) चंद्रमुख | (I) कर्मधारय | चंद्र के समान मुख। |
| (D) रुपया-पैसा | (III) द्वंद्व | रुपया और पैसा। |